परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस अधीक्षक के आदेश पर जिले में विशेष अभियान चलाया गया। एसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभियान के दौरान 61 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 51 को जेल भेज गया और दस को पुलिस बांड पर छोड़ दिया गया। इस दौरान विविध कांडो में 15, वारंट में 19, शराब के कांड में 25, हत्या के कांड में एक, लूट के कांड में एक गिरफ्तारी की गई।
वहीं 27 लीटर देसी, 344.140 लीटर विदेशी शराब एवं 14 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस दौरान 18 वारंट का निष्पादन किया गया। जबकि दो हजार रुपया जुर्माना की राशि वसूल की गई। वहीं एक बाइक, एक कार एवं एक ट्रैक्टर को बरामद किया गया। बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर व पुलिस टीम रात भर छापेमारी में जुटी रही। सदर एसडीपीओ और महाराजगंज एसडीपीओ भी छापेमारी में लगे रहे। एसपी ने बताया कि पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…