परवेज अख्तर/सिवान: शहर के दरबार कंपाउंड स्थित आइ फोन मोबाइल केयर सेंटर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लैपटाप, मोबाइल सहित लाखों की चोरी कर लीया. घटना की सूचना दुकान मालिका को शनिवार की सुबह हुई. वहीं खबर प्रेषण तक दुकान मालिक मजहर हुसैन ने थाना में आवेदन नहीं दिया था.मामले में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर घर आ गया था.
शनिवार की सुबह करीब दस बजे जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि दुकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. दुकान के अंदर गया तो देखा कि दुकान में रखा लैपटॉप, रिपेयरिंग करने के लिए ग्राहकों का रखा 25 मोबाइल, मोबाइल चार्जर सहित अन्य सामान गायब हैं. चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार भी वहां पहुंच गए. बताया कि नाइट गार्ड को दुकान की सुरक्षा के लिए रुपये भी दिए जाते हैं इसके बाद भी दुकान में चोरी हो गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…