सिवान: 29 वां स्थापना दिवस पर गायघाट शेल्टर होम घटना के खिलाफ सपा ने निकाला प्रतिवाद मार्च

परवेज अख्तर/सिवान: एपवा ने 29 वें स्थापना दिवस पर शहर के ललित बस स्टैंड से एक मार्च निकालकर गोपालगंज मोड़ जेपी चौक अस्पताल मोड़ होते हुए पुनः जेपी चौक पर आकर एक सभा में तब्दील हो गया. सभा में मार्च का नेतृत्व जिला सचिव सोहिला गुप्ता, अध्यक्ष मालती देवी व उपाध्यक्ष स्वर्णिमा सिंह ने किया. मार्च में सोहिला गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के ऊपर जुल्म इनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले या आधी आबादी के मान सम्मान हक अधिकार दिलाने वाले महिला संगठन का 29 वां स्थापना दिवस मनाया गया तो वहीं दूसरी तरफ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के नारे देने वाले सरकार पटना गायघाट शेल्टर होम में बच्चियों के साथ जो शर्मसार करने वाली घटना हुई है उस पर कार्रवाई करने के लिए यह मार्च का आयोजन किया गया है.

इसके पहले देश को झकझोर देने वाली घटना मुजफ्फरपुर में बालिका गृह कांड में हुआ था. मार्च शहर के ललित बस स्टैंड से निकलते हुए जेपी चौक पर सभा में तब्दील हो गई. सभा के दौरान विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गयी. इस मौके पर जिला पार्षद मंजू देवी, सभापति देवी, रसोईया संग की नेता कुंती देवी, उषा देवी, रामावती देवी, ज्ञांती ठाकुर, मुखिया रीता देवी इत्यादि शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026