परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड स्थित एक मकान से रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने लैपटॉप, मोबाइल सहित लाखों की चोरी कर ली. चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई.मामले में पीड़ित धनंजय शर्मा ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.
उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि डाक बंगला रोड स्थित छोटा शिव मंदिर के पास मेरा घर है. रविवार की देर अज्ञात चोरों में मेरे घर से चोरी की है. बताया कि सोमवार की सुबह नींद खुली तो देखा कि मेरे सिर के पास रखे दो मोबाइल, एक लैपटॉप एवं मेरे बहू के पर्स से चार हजार रुपए अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. बताया कि जब घटना हुई तो घर में ही सभी लोग थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…