• आंदोलनकारी छात्रों से मुकदमा वापस ले सरकार- ऐपवा
  • नौजवानों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करो

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के ललित बस स्टैंड से मार्च निकाल कर गोपालगंज मोड़ होते हुए बाबुनिया मोड़ से फिर जेपी चौक पर सभा किया गया. सभा को संबोधित करते हुए एपवा जिला सचिव सोहिला गुप्ता ने कहा कि सत्ता में जब आई थी. मोदी सरकार उस समय नौजवानों को दो करोड़ नौकरी देने की बात कही थी, लेकिन आज यह सरकार नौजवानों की नौकरी छीनने में लगी है और संप्रदायिक उन्माद के जरिए छात्र नौजवानों को भविष्य बर्बाद कर रही है. आज महिलाएं अपने पेट काटकर कुछ पूंजी जमा की थी लेकिन मोदी सरकार नोटबंदी के जरिए वह भी बाहर करवा दिया.

महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है जो महिलाओं को घर चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह सरकार 2014 में महंगाई के मुद्दे पर सत्ता में आई थी और महिलाओं को गैस सिलेंडर से लेकर सभी खाद्य सामग्री को कम करने की वादा किए थे, लेकिन आज यह सरकार सबसे ज्यादा महंगा करके अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में लगी है आज सरसों तेल 200 किलो गैस सिलेंडर 1000 एवं अन्य सामग्री आसमान छू रही है. जिससे महिलाओं को घर चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं राशन कार्ड में व्यापक पैमाने पर गरीब लोगों को राशन कार्ड से वंचित कर दिया गया जिससे गरीब परिवार आज भूखे सोने पर विवश किया जा रहा है. मौके पर आंदर जिला परिषद मंजू देवी, मंजिता कौर, ओसिलता देवी, उषा देवी, मंजू देवी, मीना देवी, सुनैना देवी, लखी देवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026