सिवान: लगा वर्ष का अंतिम सूर्यग्रहण, मंदिरों के कपाट रहे बंद

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
धन की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी की पूजा का पर्व दीपावली के बाद मंगलवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगा। जिले में इसका प्रभाव आंशिक रूप से देखने को मिला। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सभी मंदिरों के पट बंद रहे। वहीं ग्रहण काल समाप्त होने के बाद मंदिरों के पट खोलकर पूजा अर्चना की गई। इस संबंध में आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि 27 वर्ष बाद दीपावली के अगले दिन लगने वाले इस सूर्यग्रहण का विशेष महत्व रहा।

बताया कि जिले में शाम चार बजकर 45 मिनट से शुरू होकर पांच बजकर 15 मिनट तक ग्रहण काल रहा। इस दौरान ग्रहणकाल में लोगों ने स्नानोपरांत जप, पाठ होम आदि से मंत्रों को सिद्ध किया। साथ ही भगवान के नाम का जाप करते हुए भजन कीर्तन किया। वहीं ग्रहण मोक्ष होने पर पुन: स्नान व शुद्र के नाम से दान करने के पश्चात आचार्य, गुरू व पुरोहितों के नाम से दान किया। आचार्य ने बताया कि ग्रहण का सूतक काल ब्रह्म मुहूर्त में तकरीबन 4:30 बजे ही शुरू हो गया था।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024