सिवान: मौसम में हल्की ठंड के साथ बढ़ रहा निमोनिया का खतरा, बरते सावधानी

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
मौसम में बदलाव के साथ अब लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। शाम ढलते ही लोगों को अब ठंड ज्यादा महसूस हो रही है और बदलते मौसम के कारण बच्चों में सबसे ज्यादा वायरल बीमार होने की शिकायत मिल रही है। खास कर छोटे बच्चे निमोनिया की जद में सबसे ज्यादा आ रहे हैं। सदर अस्पताल समेत अनुमंडलीय अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में प्रतिदिन आने वाले रोगियों में 10 फीसदी मरीज निमोनिया से पीड़ित पाए जा रहे हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक रह रही है। सिविल सर्जन डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि निमोनिया रोग शिशुओं के मृत्यु के 10 प्रमुख कारणों में से एक है। इसका प्रमुख कारण कुपोषण व कमजाेर प्रतिरोधक क्षमता भी है। सर्दी के मौसम में बच्चों के ज्यादातर निमोनिया से ग्रसित होने की संभावना अधिक होती है। बताया कि यह रोग वैक्टीरिया, वायरस या फंगस से फेफड़ों में संक्रमण से होता है। इससे एक या दोनों फेफड़ों के वायु के थैलों में द्रव भरकर उसमें सूजन पैदा हो जाती है। इससे सांस लेने में तकलीफ होने लगता है।

इन लक्षणों से की जा सकती है रोग की पहचान :

सिविल सर्जन ने बताया कि सर्दी के आगमन से शिशुओं को कई तरह के संक्रामक रोग हो सकते हैं। यदि शिशु में कंपकपी के साथ बुखार हो, सीने में दर्द या बेचैनी हो, उल्टी, दस्त, सांस लेने में परेशानी हो, गाढ़े भूरे बलगम के साथ तीव्र खांसी या खांसी के दौरान खून आए, भूख का ना लगना, कमजोरी, होठों में नीलापन जैसे कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। ये निमोनिया के संकेत हो सकते हैं। इसमें जरा सी भी लापरवाही शिशु के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024