सिवान: युवा जदयू अध्यक्ष सोहन राम के बनने पर नेताओं ने दिया बधाई

परवेज अख्तर/सिवान: जदयू जिला अध्यक्ष उमेश ठाकुर ने युवा जदयू के अध्यक्ष के रूप में मंदरापाली के वर्तमान मुखिया अनिल कुमार राम उर्फ सोहन राम को मनोनीत होने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार एवं नव मनोनीत जिला अध्यक्ष को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि सोहन राम पार्टी के पुराने एवं कर्मठ साथी हैं पूर्व में भी अध्यक्ष रहे है. इनकी कार्यशैली से युवाओ एवं समाज में अच्छी पकड़ बनी है. मुझे विश्वास है कि यह अपनी कार्यक्षमता से पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे. जिला प्रवक्ता सुनील कुमार ने नव मनोनीत अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि हम लोग के बीच से पार्टी के पुराने साथी को एक बार पुनः युवा जदयू का जिला अध्यक्ष बनने का मौका मिला है.

जिसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में अपार खुशी है. बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, सांसद कविता सिंह, जदयू नेता अजय सिंह, पूर्व विधायक हेमनरायण साह, श्याम बहादुर सिंह, जिला परिषद अध्यक्षा संगीता यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, चंद्रकेतु सिंह, मंसूर आलम, राजेश्वर चौहान, मुर्तुजा अली कैसर, सैयद नजमुल होदा, बब्लू चौहान नंदलाल राम, निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, सतेंद्र ठाकुर, एकराम अदनान खां, सुनील ठाकुर, अमरेंद्र कुमार पटेल, लालबाबू प्रसाद, मुन्ना महतो, मृत्युंजय कुशवाहा, संतोष कुंवर आदि शामिल रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026