सिवान: विधान पार्षद ने सिवान की समस्या से जुड़े कई सवाल उठाए

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विधान परिषद सदस्य सह निवेदन समिति के अध्यक्ष बिनोद कुमार जायसवाल ने विधान परिषद में सिवान जिले से जुड़े हुए विकास कार्यों के संदर्भ में तारांकित प्रश्न उठाए। उन्होंने प्रश्न किया कि क्या यह सही है कि सिवान जिले के 19 प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों के लिए सभा कक्ष/प्रतीक्षालय निर्माण के लिए मुख्यमंत्री विकास योजना अंतर्गत राशि से बनवाने हेतु मेरे द्वारा दिनांक 21. 9. 2022 को अनुशंसा की गई थी तथा जिलाधिकारी सिवान के पत्र संख्या 1171 दिनांक 12.8.2023 को मुख्यमंत्री की स्वीकृति हेतु भेजा गया । यदि उपरोक्त खन्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो स्वीकृति आदेश कब तक दी जाएगी यदि नहीं तो क्यों? बसंतपुर नगर पंचायत के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय तक का पहुंच पथ जर्जर अवस्था में है। गोरिया कोठी प्रखंड के राजहरि बाजार से भाया सरहरा चैनपुरा बाजार तक सड़क की अवस्था जर्जर है।

सिवान जिले के नौतन प्रखंड के जगदीशपुर नौतन मुख्य मार्ग जो उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क है उस सड़क की स्थिति आज आजादी के 75 वर्षों बाद भी जर्जर हालत में है क्या पथ निर्माण विभाग बिहार सरकार उपरोक्त सड़कों का निर्माण कराना चाहती है, तो कब तक यदि नहीं तो क्यों? जीरा देई प्रखंड के पंचायत राज अकोल्ही के ग्राम विजयीपुर में सरकार के निर्देशानुसार स्ट्रीट सोलर लाइट लगाना था। क्या सरकार वहां सोलर लाइट लगाने का विचार रखती है, तो कब तक। बिहार के हजारों छात्र लाइब्रेरियन का कोर्स करके बेरोजगार बैठे हुए हैं। विगत कई वर्षों से उन पदों पर कोई रिक्तियां नहीं निकली है। क्या सरकार भविष्य में उन पदों पर भर्तियां करना चाहती है? यदि हां तो कब तक। इस आशय की जानकारी राजद जिला प्रवक्ता उमेश कुमार ने दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024