परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब 11 बजे बाइक सवार दो बदमाशों हथियार का भय दिखाकर संचालक से दो लाख रुपये लूट ली और फरार हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व भय का माहौल है। बताया जाता है कि बाला निवासी देवानंद यादव बाला बाजार में सेंट्रल बैंक का सीएसपी केंद्र संचालित करते हैं। वे सोमवार को मुसहरी बाजार स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा से दो लाख रुपये निकासी कर बाइक से अपना सीएसपी केंद्र लौट रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने छतीसी और बलडीहां के समीप ओवरटेक कर रोका तथा हथियार का भय दिखाकर मुझसे दो लाख रुपये लूट कर फरार हो गए।
संचालक ने बताया कि घटना की सूचना जामो थाना को दी गई। थाना को दो बार सूचना देने के बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं हुई, तब इसकी सूचना एसपी को दी गई। एसपी के निर्देश के बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। इसके बाद में मुसहरी बाजार स्थित बैंक की शाखा में पहुंच सीसी कैमरे का फुटेज की भी जांच की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि इस मामले में विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…