दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के पांचवें दिन पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वैदिक मंत्रोच्चारण व जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिमय बना रहा। चित्रकूट से पधारे कामदगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी राम स्वरूपाचार्य महाराज नें प्रवचन के दौरान कहा कि संत के बिना भगवान का मिलना असंभव है। संत परमात्मा के प्रतिनिधि हैं।

श्रीरामचरितमानस के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म भले ही चक्रवर्ती महाराज दशरथ और कौशल्या के यहां हुआ है, लेकिन उनके जन्म का पूरा श्रेय संत को ही जाता है। कहा कि आज भी जिनको भगवान के दर्शन की ललक हो, प्यास हो वे लोग संतों के चरण शरण में जाएं। क्योंकि संतों की कृपा से ही भगवान की कृपा संभव हैं। इस मौके पर पर यज्ञकर्ता महंत रघुनाथ दास, महंत प्रेम दास महाराज, महंत राघव दास महाराज, रामदास महाराज, श्यामसुंदर दास महाराज, यज्ञाचार्य सह संपूर्णनंद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक व वेदांत विभाग के विभागाध्यक्ष पं. सुधाकर मिश्, डा. विश्वेश्वर मिश्र, राकेश भार्गव, नीरज पांडेय, कृष्णनंद भट्ट समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025