सिवान: नवनिर्वाचित मुखिया और पराजित मुखिया प्रत्याशी के समर्थक भिड़े

  • दोनों पक्षों में हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल
  • एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दिया आवेदन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघड़ा गांव में दो पक्षों की आपस में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। पटाखा छोड़ने को लेकर विवाद शुरू होना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया गया है। दीपावली के दिन इस झगड़े की शुरूआत का कारण नवनिर्वाचित मुखिया दिलीप सिंह गांव के ही एक मेडिकल दुकान के पास पटाखा छोड़ना बताया जा रहा है। मौके पर मुखिया के समर्थक भी मौजूद थे जो हारे हुए मुखिया को लक्ष्य कर कुछ बात कर रहे थे।

जबकि चुनाव में पराजित मुखिया प्रत्याशी करन प्रसाद का घर वहां से कुछ ही दूरी पर बताया जा रहा है। नवनिर्वाचित मुखिया द्वारा पटाखा छोड़ने और समर्थकों द्वारा लक्ष्य कर बात करना हारे हुए प्रत्याशियों के समर्थकों को नागवार गुजरी और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू गयी। बाद में स्थानीय लोगों द्वारा बीच बचाव के बाद इस झगड़े को शांत कराया गया। वहीं सुबह भी दोनों पक्षों के आपस में मारपीट करने की बात बतायी जा रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मारपीट के इस मामले में एक पक्ष की ओर से चार जबकि दूसरे पक्ष की ओर से तीन आवेदन दिए गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026