सिवान: लोगों को अपने घरों पर ही छठ पर्व मनाने के लिए करें प्रेरित

  • प्रमुख घाटों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसबल के साथ नाव, नाविक व गोताखोर तैनात
  • खतरनाक घाटों का करें बैरिकेडिंग, जलजमाव वाले जगह पर लगेगा लाल झंडा

परवेज अख्तर/सिवान: कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने अपने-अपने घरों में छठ पूजा करने की बात कही, साथ ही कहा कि कोरोना के मद्देनजर शहरवासियों को भी घरों में ही छठ पर्व मनाने के प्रति जागरूक करेंगे। हालांकि इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से सभी छठ घाटों पर प्रशासनिक तैयारियां रहेंगी। प्रमुख घाटों पर मजिस्ट्रेट व पुलिसबल की तैनाती के साथ ही नाव, नाविक व गोताखोर तैनात किए जायेंगे। वहीं छठ घाटों पर निजी नावों का परिचालन बंद रहेगा। छठ घाटों पर पटाखा की बिक्री को प्रतिबंधित करते हुए सीओ व थानाध्यक्ष को इसका अनुपालन सुनिश्चि कराने का निर्देश दिया गया। आपदा प्रभारी को एसडीआरएफ की टीम की व्यवस्था करने को कहा गया जिसमें बोट, गोताखोर, नाविक व महाजाल शामिल हो। इधर, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर रहे डीएम अमित कुमार पांडेय ने लोगों को घरों पर ही छठ पर्व मनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। कहा कि खतरनाक घाटों को चिन्हित कर वहां पर बैरिकेडिंग किया जाए।

नगर परिषद के ईओ को डीएम ने खतरनाक धाटों पर बैरिकेडिंग कराने व अधिक जलजमाव से पहले वहां पर बल्ला के उपर लाल झंडा लगाने का निर्देश दिया। ईओ को नगर परिषद की सभी घाटों की सफाई समय से कराने व कचरे का उठाव सुबह में ही करने का निर्देश दिया गया। वहीं सदर एसडीओ को पदधारकों, वोलेंटियर व सदस्यों को परिचय पत्र जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि कचहरी स्टेशन के समीप छठ घाट बनाया जाता है। इसे देखते हुए सदर एसडीओ स्टेशन मास्टर को इस संदर्भ निर्देश दें कि ट्रेनों की गति को अपेक्षित रूप से कम रखते हुए हॉन का उपयोग निश्चित रूप से किया जाए। बैठक में एसपी अभिनव कुमार, एडीएम रमण कुमार सिन्हा, सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, ईओ राहुलधर दुबे, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अनुराधा गुप्ता, सुधीर जायसवाल, रामवतार प्रसाद, प्रो. एसरार अहमद, इंतखाब अहमद, देवेन्द्र गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, अमरेन्द्र कुमार राजन, संजीव प्रकाश, सदर सीओ ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, टाउन इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, महादेवा, ओपी व सराय थानाध्यक्ष समेत अन्य मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026