सिवान : अलग-अलग जगहों पर हुई अगलगी में लाखों की क्षति, दो मवेशियों की झुलसने से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जैसे -जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे अगलगी की घटनाओं में बढ़ोतरी होती जा रही है। वहीं लगातार हो रही अगलगी की घटनाओं ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। रविवार को जिले के सिसवन, गुठनी, नौतन व जीरादेई में हुई अगलगी की घटना में करीब 16 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार सिसवन प्रखंड के चैनपुर चैनपुर, बंगरे के

बारी, बावनडीह चंवर में रविवार की दोपहर अचानक हुई अगलगी की घटना में 100 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते तेज पछुआ हवाओं दो कारण आग की तेज लपटों ने पूरे चंवर को अपने आगोश में ले लिया। भीषण आग लगने की घटना के बाद किसानों में हड़कंप मच गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने अगलगी की सूचना फायर बिग्रेड को दी, लेकिन करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड आई सबकुछ जलकर राख हो चुका था। ग्रामीणों का कहना था कि अगर फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय से आ गई होती तो इतना नुकसान नहीं होता। इस अगलगी में दर्जनों किसानों की करीब 10 लाख से अधिक की फसल बर्बाद हुई है।

वहीं गुठनी के टड़वा तिवारी टोला के के तुलसी चौधरी के बथान पर रविवार की दोपहर वीरेंद्र यादव की झोपड़ीनुमा घर में बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिगारी से आग लग गई। अभी स्वजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही ही देखते वीरेंद्र तिवारी की दो मवेशी झुलस गईं और उनकी मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन मुर्गियों की झुलसने से मौत हो गई। इसके अलावा घर में रखे अनाज, कपड़ा समेत पांच लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार को दी। पुलिस एवं अग्निशमन विभाग की गाड़ी जब तक पहुंची, तब तक ग्रामीण पंपसेट चला कर आगू पर काबू पा लिए थे। वहीं इस अगलगी में पड़ोसी हिरामन चौधरी की भी पलानी जलकर राख हो गई है। इस दौरान घर में रखने 50 हजार से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ। इसकी सूचना मिलने के बाद सीओ शंभूनाथ राम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं पशुपालन कर्मचारियों ने पहुंच कर जल मरे पशुओं का पोस्टमार्टम किया।

उधर नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गांव में शनिवार की रात्रि फुलेश्वर मांझी के झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से 10 हजार नकद, चार पलानी समेत करीब 50 हजार से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। फुलेश्वर मांझी ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो गए थे। तभी घर के पीछे राख पतहर में अचानक आग लग गई। आग की लपट देखकर किसी तरह सभी जान बचाकर भागे। तब तक चारों पलानी आग की चपेट में आ गईं। इस दौरान 10 हजार नकद समेत 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की सूचना पाकर नौतन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं जीरादेई प्रखंड के संजलपुर गांव में शिवा सागर यादव के झोपड़ीनुमा घर में चूल्हे से उड़ी चिगारी से आग लगने से अनाज, कपड़ा, चौकी, नकद, साइकिल समेत एक लाख से की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने अंचलाधिकारी शुभेंद्र कुमार झा से मुआवजा की गुहार लगाई है। अंचलाधिकारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन देने के पश्चात की मुआवजा राशि आवंटित की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024