Categories: पटना

बिहार का लाल भारत-पाक सीमा पर शहीद, सेना ने राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

पटना: पश्चिम चंपारण जिले के गौनाहा का जांबाज दिवाकर महतो भारत-पाकिस्तान सीमा पर शहीद हो गया। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव महुई में किया गया। इस अवसर पर सेना के जवानों ने अपने बहादुर साथी को अंतिम सलामी दी। सेना के अधिकारियों ने श्मशान घाट पर पिता शंकर महतो को तिरंगा सौंपा।

जवान बेटे के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजिल करते हुए दिवाकर के पिता ने शंकर ने कहा कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। उसके नहीं रहने का गम तो जीवन भर सालता रहेगा, लेकिन जाते-जाते उसने मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। उसने मेरा ही नहीं पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हजारों की संख्या में लोग शहीद दिवाकर के घर पर पहुंचे। लोगों ने शहीद दिवाकर जिंदाबाद, शहीद दिवाकर अमर रहे के नारे लगाये।

सर्च ऑपरेशन के दौरान सीने में लगी गोली

सेना के अधिकारियों ने बताया कि दिवाकर हाल ही में वह एक महीने की छुट्टी बिताकर जम्मू ड्यूटी पर लौटा था। भारत-पाकिस्तान सीमा के 150 मीटर की दूरी पर सर्च ऑपेरशन चलाया जा रहा था। इसी बीच दिवाकर को सीने में गोली लग गई। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। उसके पार्थिव शरीर को ताबूत में रखकर जम्मू से हवाई मार्ग से पटना लाया गया।

पटना में फूलों से सजी एम्बुलेंस में पार्थिव शरीर को मुजफ्फरपुर लाया गया। फिर वहां से उसके आर्मी की गाड़ी से शनिवार की रात्रि में तुरकौलिया मध्य विद्यालय में रखा गया। जहां से रविवार को सुबह उसके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव महुई अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया।

सेना का वाहन देखते ही आसपास के गांवों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने दिवाकर अमर रहे का नारा भी लगाया। करीब दो साल पूर्व दिवाकर की शादी महुई गांव में ही फूलकुमारी से हुई थी। उसकी गोद में ढाई माह का एक लड़का है। दिवाकर का सबसे बड़ा भाई ज्ञानचंद महतो भी सेना में है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026