सिवान: विधिक जागरूकता शिविर में अधिकार के प्रति किया गया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के राजकीय डा. आंबेडकर आवासीय कल्याण विभाग उच्च विद्यालय कंधवारा में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में बिहार विक्टिम कंपनसेशन स्कीम 2014 पर जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या आरती कुमारी, शिक्षक व बच्चों ने भाग लिया। शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिवान समाज में दबे, कुचले, गरीब, असहाय लोगों, महिलाओं, बच्चे और बच्चियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने का हमेशा प्रयास कर रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा नियमों में संशोधन करके एसिड अटैक, दुष्कर्म और दिव्यांगता की अवस्था में पीड़िता को 10 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया।

पैनल अधिवक्ता ने यह भी बताया कि आमतौर पर लोगों को सात लाख रुपये दिए जाते हैं और 14 से कम आयु के पीड़ित को 10 लाख रुपये दिए जाते हैं। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में किसी प्रकार का कोई खर्च नहीं लगेगा। पैनल अधिवक्ता ने यह भी बताया कि वैसा कोई भी पीड़िता जो गरीब व असहाय है और जिसको प्राइवेट अधिवक्ता रखने का आर्थिक क्षमता ना हो तो उसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में एक आवेदन देने के बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार निशुल्क पैनल अधिवक्ता की बहाली करके आपको न्याय दिलाने का काम करेगा। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य आरती कुमारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिवान को हृदय से धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में अवश्य जागरुकता बढ़ेगी और इसका लाभ समाज को मिलेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026