सिवान: जिले के 272 संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी रहेंगे प्रतिनियुक्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के तमाम हिस्सों में बकरीद पर्व के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बलों की तैनाती की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बकरीद के मौके पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिले में 272 संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। इंटरनेट मीडिया पर प्रशासन की विशेष नजर है। पुलिस की विशेष टीमों के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी इंटरनेट मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसे में अवांछित हरकत करने वालाें के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिले में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को शुभकामनाएंं दी जाती है।

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से पत्र के माध्यम से सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जानकारी के अनुसार बकरीद का पर्व 28 एवं 29 जून को मनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह गश्त दल तैनात रहेंगे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी नमाज अदा करने वाले स्थल के आसपास सतर्क होकर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। पदाधिकारी सरकार की नीति, शांति समिति की बैठक, नई उत्पाद नीति का अनुपालन, अग्निशामक दल, स्वास्थ्य विभाग, नियंत्रण कक्ष, वाहनों की व्यवस्था आदि दिए गए दिशा-निर्देश के अनुसार अनुपालन करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026