सिवान: प्रत्येक माह छापेमारी से संबंधित उत्पाद व पुलिस का तुलनात्मक प्रतिवेदन कराएं उपलब्ध : डीएम

उत्पाद एवं मद्य निषेध से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी मुकुल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में उत्पाद एवं मद्य निषेध से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि समीक्षा के क्रम में यह पाया गया है कि उत्पाद से संबंधित मामलों का स्तर समय निराकरण करने हेतु जिला स्तर पर आठ न्यायालय का गठन किया गया है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन द्वारा बताया गया कि 2023 के मार्च में 1898 मामलों में छापेमारी कराई गई है। इसमें से 503 मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम ने निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह छापामारी से संबंधित उत्पाद एवं पुलिस का तुलनात्मक प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि शराब विनिष्टीकरण हेतु 15 हजार लीटर अवशेष है। इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि विधिवत प्रक्रिया के तहत विनिष्टीकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि अगली बैठक में न्यायालय से संबंधित वादों के बारे में विस्तृत प्रतिवेदन उपस्थापित करें। इस समीक्षात्मक बैठक में एडीएम पीजीआरओ, अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा, अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज संजय कुमार, डीसीएलआर सदर शहबाज खान, डीसीएलआर महाराजगंज सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026