सिवान: 28 तक जिले में मनेगा माहवारी स्वच्छता दिवस, होंगे विविध कार्यक्रम

परवेज अख्तर/सिवान: युवतियों व महिलाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता का ध्यान रखने संबंधी ज़रूरी जानकारियां देने के उद्देश्य से जिले में माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान जन जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में महिला बाल विकास निगम की अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। आइसीडीएस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 25 तक जिला एवं अनुमंडल स्तर पर होर्डिंग पोस्टर का अधिष्ठापन किया जाएगा।

वहीं 28 मई को प्रत्येक प्रखंड में जागरुकता रैली निकालकर इसके प्रति युवतियों व महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। जीविका के तत्वाधान में 28 तक जन जागरुकता हेतु जीविका दीदियों की बैठक आयोजित होगी। साथ ही विद्यालयों व महाविद्यालयों में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। वहीं आशा एएनएम की बैठक में परिचर्चा आयोजित की जाएगी। वहीं गांधी मैदान से जन जागरुकता रैली निकाली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026