परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न थाना में शनिवार को भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से संबंधित कई मामले का निष्पादन किया गया। भगवानपुर हाट थाना परिसर में सीओ रणधीर कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद निपटारा शिविर में दो मामले का निष्पादन किया गया। इस मौके पर एसआइ वीरबहादुर सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
वहीं असांव थाना परिसर में राजस्व कर्मचारी धर्मेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद निपटारा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान तीन मामले का निष्पादन किया गया है। जबकि लकड़ी नबीगंज ओपी परिसर में सीओ अजय कुमार ठाकुर और ओपी प्रभारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कई मामले की सुनवाई की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…