सिवान: बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: बैगलेस व सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों को खेल-खेल में कई शिक्षाप्रद जानकारी एवं आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार दारौंदा के बगौरा मध्य विद्यालय पश्चिमी, माध्यमिक विद्यालय दारौंदा, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी आदि विद्यालयों में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के बच्चों को विभिन्न गतिविधियां के माध्यम से नाव दुर्घटना एवं पानी से डूबने से बचाव संबंधित जानकारी दी गई। विद्यालयों में पौधारोपण भी किया गया। इस क्रम में कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए तथा पौधों के महत्व एवं इसकी सुरक्षा की जानकारी दी गई।

इसके अलावा अन्य रोचक गतिविधियों में जिज्ञासा, सृजन, नवाचार, तर्क, चिंतन, कला एवं सौंदर्य, खेल-कूद, सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर, योग आदि की जानकारी दी गई। वहीं बड़हरिया के सदरपुर मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय रानीपुर समेत अन्य विद्यालयों में बच्चों को नाव दुर्घटना समेत पानी में डूबने से बचाव की जानकारी दी गई। शिक्षकों द्वारा नाव की यात्रा करते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी है एवं यदि नाव डूब जाए तो क्या करना चाहिए आदि बातों की जानकारी दी गई तथा माक ड्रिल कराया गया। इसको लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने का मिला। इस मौके पर प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल, महेश प्रभात, नीति, निहारिका, ब्रजेश प्रसाद, अचिंत प्रकाश रंजन आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024