सिवान: आरपीएफ के निरीक्षक सहित कई पदाधिकारी हुए सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा, उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, सहायक उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, एएसआई मयंक कुमार तिवारी, कांस्टेबल जगतपाल यादव, कांस्टेबल परमिंदर राय, कांस्टेबल रामकुमार यादव को सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी द्वारा प्रशस्ति पत्र देखकर पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में उक्त पुरस्कार दिया गया। वहीं आपरेशन यात्री सुरक्षा टीम को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया।

बताया गया कि यात्री सामानों की चोरी की घटनाओं की रोकथाम और अपराधियों की धर-पकड़ हेतु आठ जून को छपरा-सिवान रेल खंड में गठित टास्क टीम द्वारा अब तक यात्री सामानों की चोरी करने वाले 13 बदमाशों द्वारा चोरी किए गए दो लाख 57 हजार रुपया व कीमती सामानों से संबंधित थानों में नौ मामले पंजीकृत कराया गया। टीम के प्रत्येक सदस्य का कार्य सराहनीय रहा। सम्मानित होने में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा, इंस्पेक्टर छपरा मुकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक संजय कुमार राय, सउनि शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल धर्मप्रकाश मिश्रा, परमेंद्र राय, संजय यादव व रामकृपाल यादव भी शामिल हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024