सिवान: अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर हुई राख

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के फतेपुर स्थित बाई पास रोड में गुरुवार की सुबह दो दुकानों में लगी भीषण आग से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की चार से पांच गाड़ियों ने पहुंचकर काबू पाया। इस दौरान घटना स्थल पर कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई थी। बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को सामान्य किया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बिजली के शार्ट सर्किट के कारण एक इलेक्ट्रिक दुकान में आग लग गई।

इसके बाद देखते ही देखते आग की लपटों ने बगल में कपड़े की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटों को देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण महाराजगंज से भी दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाना पड़ा। घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी में दोनों दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026