सिवान: हाई स्कूलों में शुरू हुई मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: गुरुवार से जिले के सभी हाईस्कूलों में मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शुरू हुई। इस दौरान परीक्षार्थियों को मास्क लगाकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जा रहा था। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। बता दें कि कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर के मद्देनजर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2022 की प्रायोगिक परीक्षा होम सेंटरों में ही लेने का निर्देश दिया गया था।

वीमए हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज के प्राचार्य राकेश कुमार ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा 22 जनवरी तक कराने का निर्देश बोर्ड द्वारा दिया गया है। प्रायोगिक परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को शारीरिक दूरी का अनुपालन कराते हुए बैठने की व्यवस्था की गई थी। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में सभी विद्यार्थियों को शामिल होना अनिवार्य है क्योंकि वही विद्यार्थी मैट्रिक की मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इस परीक्षा के अंक मुख्य परीक्षा में जुटेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026