परवेज़ अख्तर/सीवान:- बुधवार को सीवान स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया की जब पुलिस व प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थियों के बीच बहस के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दी। लाठी चार्ज के बाद प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थियों तितर-बितर हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिए। कुछ देर के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस पदाधिकारियों ने अपने तरकीब से मामले को शांत कराया। बतादे की रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा 9 अगस्त से होने वाले परीक्षा के लिए रेलवे ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण केंद्र काफी दूर भेज दिया है जिसको लेकर परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्र को लेकर बड़े पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है। प्रदर्शन कर रहे परीक्षार्थियों का कहना है की रेलवे बोर्ड ने सेंटर को काफी दूर भेज दिया है। जिससे आने -जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। वहीं उनके ऊपर आर्थिक बोझ व समय का काफी नुकसान भी होगा। बतादे की बुधवार को सिवान शहर में सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थियों ने सड़क पर शांति मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…