Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

शिक्षक समाज के धरोहर हैं, ये सेवानिवृत्त नहीं होते, सेवानिवृत्त के पश्चात इनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं : जयप्रकाश चौधरी

परवेज अख्तर/सीवान : शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते बल्कि शिक्षक समाज के धरोहर होते हैं। शिक्षक हमेशा से समाज का मार्गदर्शक होता है। सरकारी सेवा से निवृत्त होने के पश्चात समाज के प्रति ऊसकी जिम्मेदारी बढ़ जाता है। ये बातें उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरतपुरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक ललनजी तिवारी के सेवानिवृत्ति के बाद विदाई समारोह में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई सिवान के प्रधान सचिव जयप्रकाश चौधरी ने कही। समारोह का शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गान से किया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राजकिशोर राय ने कहा कि ललनजी तिवारी अनुशासन प्रिय और बच्चों के चहेते शिक्षक थे। हमारे बीच तो यह बने रहेंगे।लेकिन बच्चों को इनकी कमी खलेगी।वहीं जिला सचिव अखिलानंद पांडेय सेवानिवृत्त शिक्षक श्री तिवारी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में आने वाला व्यक्ति एक दिन सेवा से निवृत्त तो होता ही है लेकिन समाज के प्रति अब इनकी जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। ये काफी लोकप्रिय एवं व्यावहारिक शिक्षक रहे हैं और आजीवन रहेंगे। सभा को संबोधित करने वालों में भूतपूर्व मुखिया,शारदानंद तिवारी, सिवान अंचल सचिव मनोज सिंह,पचरुखी अध्यक्ष अमरलाल चौधरी, सचिव जयप्रकाश सिंह,सिवान सदर अध्यक्ष असगर अली,राजीव रंजन तिवारी, करपलिया के प्रधानाध्यापक ददन तिवारी, संदीप पाठक, त्रिलोकी प्रसाद,मो•हारूण,शाहिद आलम ,शेषनाथ तिवारी,विवैक पटेल,प्रहलाद सिंह, कुमारी सरिता,नगमा शाहीन,सहित दर्जनों लोगों ने सेवानिवृत्त शिक्षक श्री तिवारी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।मंच का संचालन जिला सचिव मुन्ना कुमार ने किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024