सिवान : सिवान में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे लोग भी काफी डरे हुए है। इसी बीज अभी अभी सिवान से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ पांच नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गयी है।
स्वास्थ्य विभाग के नए अपडेट के मुताबिक सिवान के महराजगंज में तीन मरीज जिनकी उम्र क्रमशः 28, 24 तथा 19 मिले है। जबकि सिवान के लकड़ी नबीगंज के दो मरीज जिनकी उम्र क्रमशः 32, 39 मिले है। इन मरीजों के मिलते ही इलाके में दहसत का माहौल बन गया है। इसके साथ ही बिहार में आंकड़ा 4598 हो गया है। बिहार में अबतक 30 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।
बिहार में अब तक 30 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 30 लोगों की मौत हो चुकी है। खगड़िया और बेगूसराय में अब तक सबसे ज्यादा 3-3 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही अररिया, कटिहार, भागलपुर, नवादा, जमुई, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, शिवहर, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…