गुठनी

सीआइबी व आरपीएफ ने छापेमारी कर टिकट दलाल को दबोचा

24 टिकटों के साथ किया गया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान :- गुप्त सूचना के आधार पर सीआइबी व आरपीएफ की टीम ने गुठनी प्रखंड के जतौर बाजार स्थित श्याम इंटरप्राइजेज में रेल ई- टिकट के अवैध कारोबार को लेकर शुक्रवार को छापेमारी की। छापेमारी के बाद संलिप्तता पाए जाने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मेन रोड जतौर बाजार स्थित श्याम इंटरप्राइजेज में छापेमारी की गई।

जहां से यूजर आइडी पर रेलवे टिकटों का अवैध कारोबार करने का खुलासा हुआ। इसके बाद गुठनी थाना क्षेत्र के भलुआ निवासी श्याम बाबू वर्मा को कुल 24 रेलवे आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। इसमें पांच टिकटों पर यात्रा शेष है तथा 19 पर यात्रा हो चुकी है। तीन प्रिंटर व तीन लैपटॉप को बरामद किया गया। छापेमारी में सीआइबी निरिक्षक मुकेश कुमार सिंह, उपनिरिक्षक संजय कुमार राय, कांस्टेबल छोटेलाल गिरी, कांस्टेबल महेश सिंह, आदि शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026