Categories: जिला

अभी-अभी : बाइक पर सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को मारी गोली, लूट के रकम का अनुमान नही

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना के जतौर बाजार पर संचालित कर रहे एक स्टेट बैंक के सीएसपी संचालक मनकेश्वर चौबे (45 वर्ष) को दिनदहाड़े बाइक सवार शातिर अपराधियों ने गोली मार नगद रुपये की लूट कर ली है। हालांकि लूट के रकम की पुष्टि इसलिए नही हो सका की घायल बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल में था। घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है।

आनन-फानन में घायल संचालक को इलाज हेतु ग्रामीणों के सहयोग से उसे नजदीकी रेफरल अस्पताल मैरवा में भर्ती कराया गया। जहाँ प्रथम उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति का एक्सरे व इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जा रहा है।

घटना उस समय घटी की जब वह मैरवा स्टेट बैंक से रुपये निकाल कर अपने बाइक से जतौर बाजार स्तिथ अपने सीएसपी केंद्र जा रहा था कि तभी गुठनी थाना के धनौती गांव के समीप पीछे और आगे से अपराधियों की एक टोली ने पूरे रणनीति बनाकर घटना को अंजाम दे डाला। घायल सीएसपी संचालक जो दरौली थाना के करनइल गांव निवासी सुरेश चौबे का पुत्र है जो सीएसपी का पैसा उठाने के लिए बाइक सवार होकर मंगलवार को मैरवा आया हुआ था। मैरवा से जतौर बाजार लौटते समय उक्त घटना घटित हुई है।खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की तहकीकात कर रही थी।

उधर घटना को लेकर पुलिस दो बिन्दुओं पर जाँच कर रही है सदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक की माने तो प्रथम जख्म प्रतिवेदन में जख्म के निशान पाए गए परन्तु एक्सरे रिपोर्ट भिन्न था चिकित्सकीय रिपोर्ट के अनुसार भी पुलिस गहराई पूर्वक अनुसंधान कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026