Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में बाइक सवार अपराधियों ने ब्राह्मण महा संगठन के जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सीवान : जिले में लॉकडाउन के बीच ब्राह्मण महासंगठन के जिला अध्यक्ष शेषनाथ द्विवेदी उर्फ टिंकू की गोली मार हत्या कर दी है। परिजनों का कहना है कि शेषनाथ द्विवेदी सुबह में घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। असपताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शेषनाथ द्विवेदी सुबह घर के बाहर बैठे थे। तभी दो बाइक सवार आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। गोलियां की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तब तक हमलावर भाग चुके थे और शेषनाथ जमीन पर खून से लथपथ होकर गिरे थे। आनन-फानन में परिजन उन्हें स्थानीय पीएचसी में ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अपराधियों का पता लगाने में जुटी है लेकिन सुराग नहीं मिल पाया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024