Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एआईएसएफ के छात्रों और शिक्षकों की टीम ने किया मास्क और साबुन का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान:- ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के छात्रों और अराजपत्रित शिक्षक संघ की टीम लगातार गाँव-गाँव, गली-गली, खेत-खलिहान पहुंच रही है। आज छात्रों और शिक्षकों की टीम हुसैनगंज प्रखंड के हथौड़ा और मड़कन पहुंची। टीम ने हथौड़ा के नारा टोला, छोटका टोला एवं मड़कन के दलित बस्ती में ग्रामीणों के बीच मास्क और साबुन का वितरण किया। इस दरम्यान गाँव में कौतूहल भी पैदा हो रहा है। मास्क के बारे में दो बुजुर्ग भोजपुरी में बात करते दिखे- “जाबी बाँटल जाता, ले ल, अइसन दिन आ गइल कि अब जाबी पेहेन के पड़ता!” एआईएसएफ और शिक्षक संघ की टीम लगातार जनसहयोग के बल पर काम कर रही है। आज की सामग्री उपलब्ध कराने में जीरादेई प्रखंड के हसनपुरवा के ग्रामीणों ने सहयोग किया था।

इस दौरान एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार ने कहा कि एआईएसएफ देश का पहला छात्र संगठन है। जिसने आजादी का संघर्ष हो या कोई आपदा की घड़ी हर वक़्त में अपनी भूमिका अदा की है। इस माध्यम से हर जरूरतमंद तक पहुंचना टीम का लक्ष्य है। अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला सचिव अशोक कुमार प्रसाद ने कहा कि कोरोना आपदा की घड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल सबको रखना पड़ेगा। थोड़े-थोड़े देर पर हाथ धोना एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करना मुख्य कार्य होगा। आज के अभियान में एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार, एआईएसएफ नेता नीरज यादव, अराजपत्रित शिक्षक संघ के जिला सह सचिव इरफान अली,शिक्षक नेता अशोक साह, अजय यादव,मुनमुन कुमार, एआईएसएफ के जीरादेई प्रखंड सचिव आशुतोष कुमार ,उपाध्यक्ष आयुष कुमार, राजू कुमार, मृत्युंजय कुमार, प्रमोद चौहान,आलोक कुमार एवं व्यास महतो ने अलग-अलग टीमों में शामिल मास्क एवं साबुन वितरण किया और सामग्री इकट्ठा करने के लिए कोष संग्रह अभियान चलाया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026