परवेज़ अख्तर/सिवान :
बिहार में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी पुलिस की सक्रियता नहीं बढ़ रही है।दिन पे दिन पुलिस की निष्क्रियता से अपराधियों के फन उठते जा रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता का प्रमाण यह है कि जिले में सक्रिय अपराधकर्मियों द्वारा खुलेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे फिर एक बार संपूर्ण जिले के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है और पुलिस कुम्भकर्णीय निद्रा से जागने का नाम नहीं ले रही है।
इसी कड़ी में रविवार की दोपहर सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के करसौत नहर के समीप दिनदहाड़े शातिर अपराधियों ने एक अत्याधुनिक हथियार से वर्तमान मुखिया को भून डाला है। जिससे मुखिया की मौत मौके पर ही हो गई है। मृत मुखिया की पहचान सिवान जिले के महाराजगंज प्रखंड के बलऊ पंचायत के सुनील सिंह के रूप में हुई है। उधर घटना के बाद से क्षेत्रों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं जैसे ही मुखिया की हत्या की सूचना उनके पंचायतवासियों को मिली तो दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके वारदात पर पहुंचे। बाद में लोगों ने स्थानीय पुलिस के प्रति बड़े पैमाने पर आक्रोश देखा गया।
खबर लिखे जाने तक मुखिया का शव घटनास्थल पर पड़ा हुआ था। जबकि शव को अपने कब्जे में लेने के लिए स्थानीय दारौंदा थाना की पुलिस प्रयास कर रही थी। घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक रविवार की दोपहर मुखिया अपने निजी काम कर सिवान से अपने पंचायत लौट रहे थे कि तभी बाइक सवार अपराधियों ने पीछे से ओवरटेक कर घटना को अंजाम दिया। उधर शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शातिर अपराधियों द्वारा किसी अत्याधुनिक हथियार से मुखिया को भून डाला गया है। खबर लिखे जाने तक घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।वही इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस से पूछे जाने पर पुलिस द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…