दरौंदा

दारौंदा में दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, 4 शदीद तौर पर जख्मी

  • घायल युवक ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल में दम तोड़ा
  • परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
  • घटना:  दारौंदा ढ़ाला के समीप का

परवेज़ अख्तर/सिवान :

जिले के दारौंदा ढ़ाला के समीप दो बाइक की भिड़ंत में शनिवार की देर संध्या चार युवक शदीद तौर पर जख्मी हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल युवक की हालत को गंभीर देखते हुए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के पश्चात शनिवार की देर रात्रि घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त दारौंदा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव निवासी विनय कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है। जो गांव के रामेश्वर भगत का पुत्र बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक मृतक विनय कुमार तथा उसके साथी विक्की कुमार (23 वर्ष) दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि इसी बीच एक अनियंत्रित बाइक से भिड़ंत हो गई। इस घटना में कुल 4 युवक शदीद तौर पर जख्मी हो गए। खबर लिखे जाने तक दो घायलों के नाम व पता की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी। दुर्घटना में घायल विनय कुमार की मौत शनिवार की देर रात्रि सिवान सदर अस्पताल में हो गई। बाद में सदर अस्पताल के कर्मियों ने घटना के बाद इसकी सूचना ओडी स्लिप के आधार पर नगर थाना पुलिस को दी।

ओडी स्लिप के आधार पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया कर रही थी। जबकि एक अन्य घायल साथी विक्की कुमार का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दारौंदा में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर उक्त घटित घटना के बाद मृतक विनय के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो चुका है। उसके परिजन सदर अस्पताल में दहाड़ मार बिलख रहे हैं। परिजनों के रोने बिलखने की आवाज सुनकर उपस्थित लोग भी अपने-अपने आंखों के आंसू को नहीं रोक पा रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026