Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान शहर में सटर कटवा  गिरोह से दहशत, चार दुकानों को बनाया निशाना

परवेज़ अख्तर/सिवान:- नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ स्थित कुशवाहा मॉर्केट में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों का शटर तोड़कर दुकान के अंदर रखे सामान सहित करीब 83 हजार रुपए की नगद की चोरी की घटना का अंजाम दिया है। चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह चारों दुकानों के मालिकों को उस समय हुई जब वे अपनी-अपनी दुकान को खोलने पहुंचे। चोरी की इस घटना के बाद व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। व्यवसायियों ने बताया कि उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़ दिया गया था और दुकान आधा खुली हुई थी। दुकान का शटर टूटा देख व्यवसायियों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस ने दुकान के समीप में लगे सीसी कैमरे के फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान करने की कोशिश की। मामले में दुकानदार मो. कैश ने दुकान में रखे 22 हजार रुपए और सारे सामान की चोरी का आवेदन दिया है। दुकानदार मनीष कुमार ने छह हजार, सुरेंद्र प्रसाद ने अपने दुकान से 35 हजार और आरके ड्रग एजेंसी के संचालक किशोरी लाल ने 20 हजार सहित अन्य सामान की चोरी का आवेदन दिया है। पुलिस दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024