परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में बुधवार की रात्रि करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव के ही मो. हामिद अंसारी का पुत्र दानिश कुमार है।बताया जाता है कि दानिश बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे शौच करने के लिए गांव के दक्षिण भुआल बाबा समीप चापाकल से पानी लेने गया था। वहां हाइटेंशन तार पोल से टूटकर लटका हुआ था। अंधेरे में टूटा हुआ तार दिखाई नहीं पड़ा और उसकी चपेट में आने से दानिश की मौत हो गई।
जानकारी होते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों के चीत्कार से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे। मुखिया के पति रवींद्र कुमार मांझी, बीडीसी नन्हें पांडेय, जदयू नेता लालबाबू कुशवाहा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। मुखिया सुमन देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजनांतर्गत तीन हजार रुपये प्रदान किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…