परवेज अख्तर/सिवान : सिवान-थावे रेलखंड के छोटपुर स्थित मानवरहित ढाला 5सी पर बुधवार की दोपहर थावे-सिवान पैसेंजर गाड़ी संख्या 55110 और गोपालगंज में शादी समारोह से विदाई करा कर लौट रही दूल्हे की कार की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में कार ड्राइवर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रेन के इंजन में कार का अगला हिस्सा फंस गया था। ट्रेन की तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर के बाद करीब एक किलोमीटर तक कार इंजन के साथ फंसी चली गई। इस घटना से रेलखंड पर करीब एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने घटना स्थल पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। वहीं ट्रेन के पायलट ने इसकी जानकारी तुरंत आरपीएफ और जीआरपी को दी। इधर कार में फंसे घायलों को ग्रामीणों ने हथौड़ा और अन्य उपकरणों की मदद से किसी तरह से बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…