Barharia Siwan News

बड़ा हादसा- बड़हरिया में अनियंत्रित बस नहर में जा गिरी, दर्जनों घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया-बरौली मुख्य मार्ग पर स्थित तेतहली बाजार के समीप नहर पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए एक अनियंत्रित बस नहर में जा गिरी। जिससे दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस बरौली से सीवान की तरफ जा रही थी। बस BR 28 B 7522 नंबर की सम्राट ट्रेवल्स सुबह साढ़े आठ बजे बरौली से सीवान की तरफ जा रही थी। बस बरौली से आ रही एक दूसरी बस को ओवर टेक कर रही थी। तेज रफ्तार बस नहर के पुल के पास घुमाव पर अचानक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण खोने के साथ ही यात्रियों से भरी बस नहर के रेलिंग से फंस कर पानी मे जा गिरी जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस गिरते ही चालक व खलासी बस छोड़कर फरार हो गए। तेतहली बाजार पर उपस्थित लोग आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू कर दिए जैसे तैसे बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सहित बड़हरिया थाना के अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस की गाड़ी सहित एक अन्य वाहन से घायलो को उपचार के लिए बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहाँ से अधिक चोट होने पर आधा दर्जन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिवान भेज दिया गया। घायलो में मकबूल सैफी, राजमहमद मिया, रेहाना खातून, बिक्रमा राम, तफसुल खातून, मोख्तार अहमद,जैनब खातून,अम्बिका यादव,कलावती देवी, मालती देवी, रंजीत राम, फौदारी देवी, इंदु देवी, अंशी खातून सहित करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। इलाज के बाद कुछ लोगो को छोड़ दिया गया। घटना के बाद कुछ देर तक सरफरा सीवान मुख्यमुख्य मार्ग पर अफरा तफ़री का माहौल हो गया। बड़हरिया थानाध्यक्ष ने जाकर आवागमन को सुचारू कराया। घटना के बाद तेतहली बाजार पर सैकड़ो लोगो की भीड़ लग गयी सभी लोग घायलो को बचाने में जुटे थे। कई सामाजिक कार्यकर्ता घायलो के सामानों को सहेज कर उनके पास दे रहे थे। खबर लिखे जाने तक बस नहर में से नही निकाली गई थी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026