परवेज अख्तर/सिवान: शहर के मालवीय नगर नई बस्ती में रविवार को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की बैठक जिलाध्यक्ष निलेश वर्मा नील की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तीन सितंबर को महादेवा स्थित एक मैरेज हाल मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद शामिल होंगे। साथ ही नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद टीम के द्वारा अध्यक्ष को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ इसी सप्ताह शुक्रवार को शहर के राजेंद्र पार्क के पौधारोपण किया जाएगा। इसमें सभी प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी कायस्थों को एक मंच पर खड़े होने का यही एक बेहतर संगठन है। संगठन के द्वारा सभी जरूरतमंदों तक पहुंचकर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले के सभी कायस्त समाज के लोग शामिल होंगे। बैठक में अतुल श्रीवास्तव, विकाश आनंद, रवि रंजन, कुमार प्रशांत, अमन श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य लाेग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…