परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में रविवार को गाजी मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने ढोल ताशे के साथ पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया। इस मेले में शिरकत कर मुस्लिम समुदाय के हवारी जाति के लोगों ने नेयाज फातेया कर गाजी बाबा के लिए दुआ की। इस मौके पर डंके की थाप पर परंपरागत तरीके से लोग नृत्य करते देखे गए। मेले में बच्चों ने झूला आदि का खूब आनंद लिया।
विधि व्यवस्था को ले प्रशासन गश्त करता रहा। हुसैनगंज निवासी मौलाद्दीन मंसूरी ने बताया कि गाजी बाबा मूल रूप से यूपी के बहराइच के रहने वाले थे और यह उनकी एक शाखा है। जहां पर मुस्लिम समुदाय द्वारा नेयाज फतेया किया जाता है। यह मेला हर साल सावन महीने में रविवार को ही आयोजित किया जाता है तथा दो दिनों तक चलता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…