सिवान: घर-घर जाकर बिजली बिल जमा करेगी मोबाइल वैन

02 पंचायतों में प्रतिदिन जाएगी मोबाइल कलेक्शन वैन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर, पचरुखी व सीवान ग्रामीण अवर प्रमंडल के गांवों में बिजली कम्पनी घर-घर जाकर बिजली का बिल जमा करेगी। इसकी शुरुआत गुरुवार को सीवान के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा व महाराजगंज के कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार ने संयुक्त रूप से की। कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मोबाइल वैन की सुविधा अभी सिर्फ ग्रामीण इलाकों में दी गई है। कहा कि यह मोबाइल वैन पूरी तरह से ऑनलाइन है। इससे निकलने वाला रसीद कम्प्यूटराइज्ड होगा। उपभोक्ता अपने कनेक्शन के खाता संख्या की जानकारी देकर देकर मोबाइल वैन से बिल जमा कर सकते हैं।

कार्यपालक अभियंता अभियंता शिवम कुमार ने बताया कि काउंटर पर लगने वाली भीड़ से राहत दिलाने के लिए मोबाइल वैन की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। उन्होंने कहा कि बिल पर अंकित रुपए के अलावा किसी को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। राजस्व अधिकारी प्रभा शंकर ने उपभोक्ताओं से हाथ से कटे रसीद नहीं लेने की अपील की। कहा कि बिल का रुपए जमा करते समय नाम, उपभोक्ता संख्या व भुगतान की जांच कर लें। वगैर कम्प्यूटराइज्ड रसीद का कोई भी अतिरिक्त भुगतान नहीं करें। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर पारथो बासु व जोनल मैनेजर बलजीत कुमार सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026