सिवान में भाकपा माले बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों को हराने के लिए साझी रणनीति

  • 27 सितंबर को भारत बंद का पूरी ताकत से होगा समर्थन
  • कार्यालय में प्रेस से बातचीत में माले नेताओं ने दी जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव में सीवान में भाकपा माले बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को हराने के लिए साझी रणनीति पर काम करेगी। इसके साथ ही भाकपा-माले केन्द्र सरकार की देश बेचने की मुहिम के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का पूरी ताकत से समर्थन करेगी। माले नेताओं ने दाहा नदी पर वैकल्पिक पीपा पुल बनाने व दाहा नदी को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग करते हुए 10 साल के अंदर पुल टूटने की ऊंचस्तरीय जांच की मांग की है। पार्टी कार्यालय में गुरुवार को प्रेसवार्ता में माले नेताओं ने इसकी जानकारी दी। माले के पोलित ब्यूरो सदस्य व जिला प्रभारी धीरेंद्र झा ने बताया कि किसान आंदोलन के प्रति मोदी निजाम का दमनात्मक रुख व किसान विरोधी-देश विरोधी कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिखलाता अड़ियल रवैया यह बतलाता है कि यह सरकार कारपोरेट परस्त पूंजीपतियों की गोद में खेल रही है।

पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने कहा कि ऐतिहासिक किसान आंदोलन के समर्थन में बिहार में किसानों- बटाईदारों का आंदोलन तेज होगा। दरौली विधायक सत्यदेव राम ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के गृह ज़िला में 90 फीसदी स्वास्थ्य उपकेंद्रों का बंद रहना, डॉक्टर्स समेत स्वास्थ्य विभाग में हज़ारों पदों का खाली रहना चिंता की बात है। केंद्रीय कमिटी के सदस्य नईमुद्दीन अंसारी ने कहा कि जिले में बढ़ता अपराध चिंता का विषय है। ऐपवा जिला सचिव सोहिला गुप्ता ने कहा कि पटना-दिल्ली की सरकार लगातार पंचायतों के अधिकारों में कटौती कर अफसरशाही थोप रही है। जिला सचिव हंसनाथ राम ने कहा कि दलित-गरीबों के रोज़ी-रोटी, मान-सम्मान व विकास के मुद्दे को लेकर पंचायत चुनाव में अभियान माले चलाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026