सिवान: सियाड़ी मठिया गांव के मोहन पर्वत की सड़क दुर्घटना में मौत

परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाड़ी मठिया गांव निवासी विजय पर्वत का पुत्र मोहन पर्वत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी.घटना गुरुवार की देर संध्या गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के खरनही गांव के समीप हुई थी.घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक मोहन पर्वत मीरगंज के जिगना रेलवे ढाला के समीप बीसीए चाय वाले के नाम से एक दुकान किया हुआ था.को प्रतिदिन चाय व अन्य समान की बिक्री करता था.गुरुवार की देर संध्या वह खाना ले जाने के लिए साईकिल से अपने घर जा रहा था की खरनही गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया जिसमे वह गंभीररूप से घायल हो गया.

जिसे स्थानीय लोगो ने ईलाज के लिए मीरगंज सिएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी मऊ हो गयी. जिसके बाद परिजन शव को ले कर सदर अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनो को सौप दिया.इधर मौत की सूचना के बाद परिजनो का रो- रो कर बुरा हाल हो गया.अपने पुत्र के याद में उसकी मां अचेत हो जा रही थी.शुक्रवार की सुबह शव पैतृक गांव सियाड़ी मठिया पहुंचते ही सभी की आंखे नम हो गयी और लोग दहाड़ मार कर रोने लगे.

एक महीने पहले ही खोला था दुकान

बताते चलें मृतक मोहन तीन भाइयों में सब छोटा था.जिसका बड़ा भाई सोनू कुमार पर्वत विदेश रहता है.जबकि दूसरा नंबर भाई घर पर ही रह कर मजदूरी करता है.मोहन भी एक महीने पहले मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप दुकान किया था.लेकिन सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गयी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026