हुसैनगंज: बंधन बैंक कर्मी से 26 हजार नकद सहित मोबाइल व टैब की लूट,तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआ- प्रतापपुर के बीच योगीबाबा के स्थान समीप गुरुवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने वसूली कर बाइक से लौट रहे बंधन बैंक कर्मी को पिस्टल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया तथा उसके पास से 26 हजार 660 रुपये, टैब एवं मोबाइल की लूट कर ली। इस मामले में पीड़ित बंधन बैंक कर्मी जामो थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी विजय कुमार राम ने तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। आवेदन में कहा है कि प्रतिदिन की तरह गुरुवार को गोसोपाली से एक लाख 21 हजार 660 रुपये वसूली करके प्रतापपुर में संजना गुप्ता को 95 हजार रुपये ऋण दिया और इसके बाद शेष 26 हजार 660 रुपये लेकर सिवान कार्यालय लौट रहा था।

इसी बीच बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने पीछाकर रेनुआ-प्रतापपुर के बीच योगीबाबा के स्थान के समीप घेर लिया एवं पिस्टल के बट से सिर पर प्रहार कर बैग में रखे 26 हजार 660 रुपये नकदी एक टैब, एक मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, चेकबुक, आइकार्ड एवं कार्यालय संबंधित जरूरी कागजात छीन कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026