सिवान: बंदर ने एक दर्जन लोगों को काट किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन एवं गुठनी में बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदरों ने एक सप्ताह के अंंदर करीब एक दर्जन लाेगों को काट कर घायल कर दिया है, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। वहीं बंदर के भय से लोग घर से बाहर निकलने में डर रहे हैं कि बंदर कब और कहां हमला कर दे, यह कहना मुश्किल है। जानकारी के अनुसार सिसवन थाना क्षेत्र के शुभहाता गांव में एक बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं। बंदर ने एक सप्ताह के अंदर आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया है। घायलों में चंद्रिका सिंह, मीठू सिंह, अमन सिंह, रवीश कुमार, अंकिता कुमारी, रूक्मिना कुंवर आदि शामिल हैं जिनका इलाज विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है।

वहीं बंदर ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय घुसकर बच्चों को काटने दौड़ता है। इससे डर कर एक बच्चा स्कूल के छत से गिरकर घायल हो गया था। इस संबंध में प्रधानाध्यापक द्वारिका साह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इसकी लिखित शिकायत कर इस समस्या के समाधान कराने की मांग की थी। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त बंदर को पकड़ने के लिए वन विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। वहीं गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में एक बंदर के आतंक से लोग परेशान हैं।

तेनुआ के वार्ड पार्षद निर्भय कुमार शुक्ल ने बताया कि बंदर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल कर दिया है। जिनका इलाज विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। हालात यह है कि लोगों को छत पर जाना मुश्किल हो गया है। बंदर सड़क पर चलने वाले राहगीरों को धक्का मारकर गिरा दे रहा है। घायल पूनम देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह घर के बाहर धूप में बैठी थी तभी बंदर छत से कूदकर मुझे काट लिया है। वहीं घायलों में तारकेश्वर शुक्ल, प्रवीण, राजू समेत अन्य लोग भी हैं। वार्ड पार्षद ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी, सीओ समेत वन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी बंदर पकड़ने कोई नहीं आया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026