सिवान: प्राथमिक स्कूलों में मासिक व साप्ताहिक मूल्यांकन की समय सारणी को किया जाएगा प्रदर्शित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में संचालित प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए मासिक और साप्ताहिक मूल्यांकन की समय सारणी को प्रदर्शित किया जाएगा। इसे विद्यालय की नोटिस बोर्ड पर दर्ज करते हुए छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से पहली से आठवीं तक के स्कूलों में लागू करने को निर्देशित किया गया है। जारी निर्देश में परिषद द्वारा कहा गया है कि विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में यह जानकारी सामने आई है कि कई शिक्षक व छात्र-छात्राओं को मूल्यांकन से संबंधित समय सारणी की कोई जानकारी नहीं है।

ऐसे में उन्हें मूल्यांकन की समय सारणी से परिचित कराने को लेकर यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालयों में जिस प्रकार से शिक्षकों के संबंध में सूचनाओं को प्रदर्शित किया गया है, ठीक उसी प्रकार समय सारणी को प्रदर्शित करने को निर्देशित किया गया है। इससे जहां स्कूल के सभी शिक्षक से लेकर छात्र-छात्राएं मूल्यांकन की समय सारणी से परिचित होंगे, वही मासिक व साप्ताहिक मूल्यांकन का उत्साहपूर्वक की तैयारी भी कर सकेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024