परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आंबेडकर भवन स्थित जिला संघ कार्यालय में रविवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक बीके प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुसूचित जाति/ जनजाति के कर्मचारियों को समय से पहले तबादला कर देने तथा उनपर हो रहे अत्याचार आदि विषय पर चिंता व्यक्त की गई। बीके प्रसाद ने बताया कि दिन-प्रतिदिन अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों पर अत्याचार होना आम बात हो गया है।
इसको गंभीरता से लेते हुए शासन प्रशासन से मिलकर इसपर विचार करने का आग्रह करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संघ के साथियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगों पर शासन-प्रशासन गंभीरता से विचार नहीं करता है तो संघ द्वारा आंदोलन किया जाएगा और इसके लिए शासन और प्रशासन जिम्मेदार होगा। बैठक में ललन बैठा, रामदास, अरुण कुमार, रामनरेश बैठा, विजय सिंह, विश्वकर्मा मांझी, प्रभात कुमार, अशोक राम, गणेश राम उर्फ ज्ञान रत्न आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…