सिवान: एक हफ्ते से प्रतिदिन मिल रहे 50 से अधिक मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 424

92 नए मामले मिले शुक्रवार को

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना महामारी का असर अब तेज होने लगा है। पिछले हफ्ते से लगातार कोरोना संक्रमितों के आंकड़ें में इजाफा हो रहा है। प्रतिदिन 50 से अधिक संक्रमितों की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। बावजूद लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं और संक्रमित होकर दूसरों को भी बीमार डालने का काम कर रहे हैं। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने शहरी समेत ग्रामीण इलाकों में कोरोना जांच के दौरान 92 संक्रमितों की पुष्टि की। इसके साथ ही जिले में अबतक 424 संक्रमित मिल चुके हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक एक भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। यह जिले के लिए शुभ संकेत है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से काेविड किट में आवश्यक दवाइयां व मास्क दिया जा रहा है। किट में 10 एमजी एजीथ्रोमाइसिन की 10 गोली, विटामिन सी की 10 गाेली, मल्टीविटामिन की 10 गोली, जिंक टेबलेट 10 पीस, 500 एमजी का पैरासिटामोल 10 पीस संक्रमितों को दिया जा रहा है।

दारौंदा में शिक्षक समेत मिले 19 कोरोना पाजिटिव

सिवान प्रखंड क्षेत्रों में लोगों की कोरोना जांच की जा रही है। दारौंदा में सात लोगों की कोरोना जांच एंटीजन किट से की गई, इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक की जांच रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई है। वहीं दूसरी ओर सिसवन में कुल 197 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें 115 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं 82 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल एकत्रित की गई है। हुसैनगंज में 131 लोगों की जांच में चार लोग पाजिटिव मिले। जबकि बसंतपुर में 180 की जांच में 11 व महाराजगंज में 35 की जांच में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमितों को आवश्यक दवाइयां देकर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024