परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के वार्ड पार्षद सत्यम भारतीय ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर नल-जल योजना के अंतर्गत तोड़े गए सड़कों की मरम्मत करने की मांग की है। इस संबंध में पार्षद ने कहा है कि शहर के कई मोहल्लों में सड़कों पर नल जल योजना के तहत बिछाए जाने वाले पाइप के लिए सड़कों को तोड़ दिया गया है। इससे एकतरफ जहां सड़कों की हालत दयनीय हो गई है, वहीं लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं इस कारण आए दिन यातायात भी प्रभावित हो रहा है।
साथ ही साथ जाम की समस्या उत्पन्न हो जा रही है। उन्होंने ईओ से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। बड़ी मस्जिद के पीछे खराब पड़े हाइमास्ट लाइट को कराया गया ठीक पार्षद ने बताया कि वार्ड क्षेत्र में बड़ी मस्जिद स्थित श्रीकांत भारतीय मार्ग पर लगे हाईमास्ट लाइट जो विगत कुछ वर्षों से खराब हो गया था, उसकी मरम्मती कराकर चालू कर दिया गया है। इसके लिए उन्होंने ईओे को धन्यवाद दिया है। वहीं लाइट के जलने के बाद वार्ड वासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…