सिवान: पूजा अर्चना के साथ मां की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों में मां दुर्गा पूजा के बाद बुधवार को नम आंखों से मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की विदाई दी गई। इसके पूर्व पूजा स्थल पर पूजा, हवन, आरती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके बाद महिलाओं ने मां को खोईचां भरकर विदाई दी। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अगले साल आने का निमंत्रण देते हुए ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों पर प्रतिमा रखकर बैंड बाजे के साथ नजदीक के तालाब या नदी तट पहुंच विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्ति गीत एवं मां के जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान कई पूजा समितियों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। वहीं शांति व्यवस्था को ले पुलिस प्रशासन गश्त करते दिखाई दिया। वहीं इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर में करीब 29 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय समेत राजपुर, टारी, संठी, अमवारी सहित अन्य गांव में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

इस दौरान बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। वहीं गश्त को ले थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम समेत अन्य पुलिस कर्मी तैनात थे। वहीं गुठनी बाजार समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को ले पुलिस प्रशासन गश्त करते दिखाई दिया। थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने श्रीकलपुर चेकपोस्ट पर अपनी देखरेख में मूर्तियों का विसर्जन कराते नजर आए। वहीं बसंतपुर के सब्जी मंडी, लाल बाबा शिव मंदिर, पुरानी बाजार, निबंधन कार्यालय, शांति मोड़ सहित ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन गाजे-बाजे के साथ किया गया। इसके अलावा महाराजगंज, दारौंदा, हुसैनगंज, भगवानपुरहाट, लकड़ी नबीगंज, नौतन, बड़हरिया, मैरवा, आंदर, सिसवन समेत विभिन्न गांवों में मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026