परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित डा. मनोहर सौरभ के आवास पर बुधवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से 28 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बाबू की जयंती की तैयारी पर चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि महाराजगंज के लिए सौभाग्य की बात है कि कृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा होंगे। कार्यक्रम को सफल आयोजन को लेकर अफराद मोड़ से लेकर आकाशी मोड़, बंगरा तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत, सम्मान हेतु तोरण द्वारा बनाए जाएंगे। बैठक में भाजपा नेता सुप्रिया जायसवाल, डा. त्रिपुरारी शरण सिंह, संजय सिंह, अमरजीत सिंह, अवधेश पांडेय, मुकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, शशि भूषण सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…